सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा मे हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह कार्यक्रम आयोजित

नसीमखान
सांची,,, जनपद पंचायत सांची अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत नरखेडा मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में इसमें 44 जोडें विवाह निकाह द्वारा एक दूसरे के जीवन भर के लिए हो गए ।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने बंधन में बंधे जोडो की आशीर्वाद दिया ।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सांची अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेडा मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 11 हिंदू जोडो का हिंदू रितिवाज से विवाह हुआ एवं 33 मुस्लिम जोडो ने एक दूसरे को कुबूल कर निकाह संपन्न हुआ एवं जीवन भर कै लिए एक दूसरे के हो गए ।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डाक्टर प्रभूराम चौधरी शामिल हुए ।उन्होंने सभी नवविवाहित जोडो से भेंट करते हुए नवदम्पति को आशीर्वाद दिया एव उनके सुखमय जीवन की कामना की ।इस अवसर कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत शासन द्वारा वरवधू को 49 हजार रुपये के चैक वितरित किए ।इस अवसर पर डाक्टर चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना लाडली बहना योजना सहित अनेक योजना चलाई जा रही हैं सरकार की इन योजनाओं से बेटी बोझ नही वरदान साबित हो रही हैं आज बेटी के जन्म लेने पर लोग घरों में खुशी मनाते हैं उन्होंने कन्या विवाह निकाह योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि माता पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से हो परन्तु आर्थिक तंगी आडे आकर उनके सपने चकनाचूर कर देती हैं सरकार ने प्रदेश भर में सभी बेटियों के धूमधाम से विवाह निकाह योजना चलाई एवं सरकार स्वयं बेटियों के विवाह का खर्च उठा रही हैं तथा गरीबों के सपने साकार कर रही है अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी हंसते हुए खुशी खुशी अपनी बेटियों को विदा कर रहे हैं ।तथा अपनी बेटियों के शादी के सपने पूरी धूमधाम से पूरे कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही हैं तथा हर गरीब को इन योजना का लाभ पहुंच रहा है ।इस अवसर पर सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सीईओ बंदु सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सरपंच सचिव उपस्थित थे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार