सांची में कड़ाके की ठंड का कहर, अलाव बने सहारा, बाजार रहे सूने।घने कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित, पर्यटकों की संख्या में भी आई गिरावट।

नसीमखान सांची
सांची,,नगर में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ठंड का आलम ऐसा रहा कि मानो सूर्य नारायण भी बादलों की ओट में छिपे रहे। सुबह देर तक नगर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे दृश्यता भी कम बनी रही।
भीषण ठंड से बचने के लिए नगर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए दिखाई दिए। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ नजर आई। जो लोग आवश्यक कार्यों से बाहर निकले, वे भी गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे हुए दिखे। दिनभर शीतलहर ने नगर को अपनी आगोश में ले रखा जिससे तापमान पूरी तरह गिर गया।
ठंड और कोहरे का असर पर्यटन पर भी पड़ा है। विश्व धरोहर स्तूप देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जिससे स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
लगातार बढ़ती ठंड ने सांची में जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है और लोग फिलहाल मौसम के मिज़ाज के नरम होने का इंतजार कर रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव