सांची से पवित्र छींद धाम की सदभावना पदयात्रा शुरू

नसीमखान ।
सांची,,, आज सांची से पवित्र छींद धाम की अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा के तत्वावधान में 120 किमी लंबी पदयात्रा शुरू हुई इसमे समाज के बडी संख्या में लोग शामिल हुए ।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा के तत्वावधान में सांची से पवित्र छींद धाम तक 120 किमी लंबी पदयात्रा 8 मार्च से चार दिवसीय यात्रा शुरू हुई यह यात्रा प्रातः 7 बजे से भव्य जुलूस के रूप में शुरू की गई इसमे बडी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए ।इस यात्रा में समाज के राष्ट्रीय प्रादेशिक जिला स्तरीय नगर स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए ।यह यात्रा सनातनी सदभावना यात्रा के रूप में रवाना हुई ।इस यात्रा का उद्देश्य सनातनियों को संगठित करना है यह यात्रा कुआगांव नागौरी बिलोरी पग्नेश्वर रायसेन होते हुए नकतरा मे विश्राम होगा इसके बाद दूसरे दिन यह यात्रा नकतरा से सुबह 6 बजे रवाना होगी ।दूसरे दिन यह यात्रा सुल्तानपुर होते हुए बाडी हाइवे पर विश्राम करेगी तीसरे दिन बाडी हाइवे से रवाना होकर बाडी होते हुए समनापुर मे रात्रि विश्राम किया जायेगा इसी प्रकार चौथे दिन यह यात्रा समनापुर से प्रातः रवाना होकर बरेली होते हुए पवित्र छींद धाम पहुंचेगी ।छींद धाम पहुचने के उपरांत पूजा अर्चना करने के बाद प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा ।इस कार्यक्रम के उपरांत यात्रा का समापन होगा ।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी सामाजिक संगठनों को एक बेनर तले लाना है तथा आपसी वैमनस्यता को खत्म करना है इस यात्रा में सामाजिक राजनीतिक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे ।।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास