नसीम खान
रायसेन। वनमण्डल रायसेन के वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत ग्राम चुनहेटिया के समीप तेंदोनी नदी के जामुन घाट पर एक मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। मृत मगरमच्छ का नियमानुसार पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र की सघन जांच कराई गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध तथ्य अथवा गतिविधि सामने नहीं आई।
समस्त वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत वनमण्डलाधिकारी, रायसेन की उपस्थिति में मृत मादा मगरमच्छ का नियमानुसार दाह संस्कार किया गया। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण (POR) पंजीबद्ध किया गया है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।





