स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेलअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित थीम ’’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ पर रायसेन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबेटका में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल, विधायक श्री पटवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा नागरिकों द्वारा एक साथ योगाभ्यास किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। यह हमारे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों को स्वस्थ रखने में योग अद्वितीय है, भारत की इस अमूल्य धरोहर को विश्व में स्थान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज ’योग’ पूरे विश्व में लोगों की जीवन शैली बन चुका है। भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने से मानसिक तनाव से मुक्त रहने के साथ-साथ व्यक्ति निरोगी भी रहता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप