नसीम खान
- कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने आज सांची स्थित सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से संवाद किया और उन्हें मिल रहे उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
- मरीजों को बेहतर उपचार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को मिले बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।





