हाटबाजार में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से परेशान दुकानदार व ग्राहक।व्यवस्था के अभाव में हर गुरुवार मचती है अफरातफरी, दुर्घटना की आशंका बढ़ी।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर के साप्ताहिक हाटबाजार में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को लगने वाले इस बाजार में जहां सैकड़ों दुकानदार सब्जी, खाद्य पदार्थ और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बेचने पहुंचते हैं, वहीं आवारा पशुओं का जमावड़ा दुकानदारों और खरीदारों दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
आसपास के गांवों से आने वाले लोग इस बाजार से सप्ताहभर की जरूरत का सामान जुटाते हैं, लेकिन बाजार की अव्यवस्था हर बार नागरिकों के धैर्य की परीक्षा लेती है। सुबह से ही सांड और अन्य आवारा पशु दुकानों के बीच घूमते दिखाई देते हैं। सब्जी और खाद्य दुकानों पर मुंह मारते ये पशु कई बार सामान बर्बाद कर देते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब ये पशु आपस में भिड़ जाते हैं — जिससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।
दुकानदारों का कहना है कि “नगर परिषद प्रशासन हाटबाजार की व्यवस्था तो करता है, परंतु आवारा पशुओं पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।” कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। भीड़भाड़ वाले इस बाजार में सांडों के खुलेआम विचरण से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना रहता है।
व्यापारियों ने प्रशासन से पुनः मांग की है कि हाटबाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं पर सख्त नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से पहले हालात सुधारे जा सकें।
यदि प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं देता, तो एक दिन यह अव्यवस्था किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव