अंधेर नगरी की तर्ज पर सांची जनपद पंचायत का हेरफेर चर्चित

नसीमखान
सांची। वैसे तो सांची जनपद पंचायत अंतर्गत 83 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सरकार ने सौंप रखी है, लेकिन यहां की भर्राशाही किसी से छिपी नहीं है। अधिकारियों की मनमानी और गड़बड़झाले लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं, जबकि शासन-प्रशासन छवि सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा। नतीजा यह है कि यहां पदस्थ अधिकारी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने से परहेज़ नहीं करते।
वाहनों के नाम पर बड़ा खेल
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सांची में वाहन नियमों को दरकिनार करते हुए पदस्थ अधिकारी दौरों और मीटिंग्स के नाम पर किराए के वाहन सुनिश्चित करते हैं। लेकिन, पहले से लगवाए गए वाहनों को अस्वीकार कर अपने मनपसंद वाहनों को किराए पर लगाकर सरकार को हजारों-लाखों रुपए का चूना लगाना आम बात हो चुकी है। यही नहीं, इन वाहनों का निजी उपयोग और अपडाउन तक सरकारी खाते से कराया जाता है। इस गड़बड़ी की शिकायतें समय-समय पर होती रही हैं, पर रसूख के चलते अधिकारी बच निकलते हैं।
पंचायतों में गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं
सांची जनपद पंचायत की 83 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ियों के किस्से आम हैं। यहां सचिवों की संख्या 66 बताई जाती है, जबकि कई पंचायतों में रोजगार सहायक तक नहीं हैं। ऐसे में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी असर समझा जा सकता है। सचिवों की बैठकों में भी अनियमितताओं की चर्चाएं बनी रहती हैं, जिससे गरीब ग्रामीण लाभ पाने के बजाय दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सरकारी संपत्ति अतिक्रमण की भेंट
जनपद पंचायत के अंतर्गत कई सरकारी भवन जर्जर और अतिक्रमण की चपेट में हैं, मगर अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। नतीजतन, सरकारी संपत्ति दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण की भेंट चढ़ती जा रही है।
मनरेगा में भारी गड़बड़ी
मनरेगा योजना का हाल और भी चौंकाने वाला है। यहां मशीनों से काम करवा कर जॉबकार्ड श्रमिकों के नाम पर भुगतान कर दिया जाता है। वहीं, तालाब और कुओं के नाम पर लाखों रुपए कागजों में खर्च दिखाए गए, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी रही। इससे न केवल ग्रामीण रोजगार से वंचित हो रहे हैं बल्कि सरकारी राशि पर भी डाका डाला जा रहा है।
रसूख बचा लेता है जांच से
जानकार कहते है कि यदि सांची जनपद पंचायत की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो, तो बड़ा गड़बड़झाला उजागर होना तय है। हालांकि, अब तक हर शिकायत रसूखदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ के चलते लीपापोती में दब जाती रही है। यही वजह है कि भ्रष्टाचार का यह सिलसिला थमता नजर नहीं आता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई