अतिथि शिक्षकों ने अपनी वेतन मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

नसीम खान
सांची,,, अतिथि शिक्षकों का वेतन इन दिनों खटाई में पड़ने से उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल में पड़ गया है इस वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ मप्र ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
जानकारी के अनुसार विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कराने वाले अतिथि शिक्षक जिन्हें सरकार नपा-तुला वेतन देकर कार्य करा रही है तथा कम वेतन में भी अतिथि शिक्षक अपने काम को अंजाम देने में जुटे हुए हैं बावजूद इसके इन शिक्षकों के सामने वेतन के लाले पड़े हुए हैं तथा वेतन की मांग को लेकर भटकने पर मजबूर हो चुके हैं इन शिक्षकों को लगभग छः महीने से वेतन के लाले पड़े हुए हैं इस वेतन मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है । ज्ञापन में कहा गया है कि महापंचायत के बिंदुओं का आदेश शीघ्र जारी किया जाये।मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों का अनुभव के आधार पर भविष्य सुरक्षित किया जाये ।शेष अतिथि शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा का प्रावधान किया जाए।शिक्षण सत्र वर्ष 2023-2024 वर्तमान में जो भी अतिथि शिक्षक नवीन भर्ती पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रकिया से बाहर किए जा रहे हैं उस प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए एवं जो अतिथि शिक्षक बाहर हो चुके हैं उन्हें दूसरे विद्यालयों में रिक्त पदों पर समाहित किया जाये। इस मामले में अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने बताया कि हम सभी अतिथि शिक्षक शासन के निर्देश पर ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करते हैं तथा परन्तु हमारे सामने वेतन के लाले पड़े हुए हैं लगभग चार-पांच महीने से हम वेतन के लिए भटकने पर मजबूर हो चुके हैं जिससे हमारे सामने हमारे परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है । हमने अपने वेतन की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा है इस के साथ ही अन्य मांगों पर भी शासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव