अभियान की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से करेंगे काम : कलेक्टर विश्वकर्मा

नसीमखान सांची

सांची,, जनजातीय समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सांची गेटवे रिट्रीट होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने दीपप्रज्वलन कर किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय कल्याण के लिए उत्तरदायी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह अवसर योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कर अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने का है। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय समुदाय को जोड़कर पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
कलेक्टर ने कहा कि ‘‘ग्रामों में जिन हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाया है, वहां तक अवश्य पहुंचेंगे। अभियान में शासकीय अधिकारियों के साथ-साथ आदि सहयोगियों और आदि साथियों की भी अहम भूमिका रहेगी।’’
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न पहलुओं को समझाया।
आदिवासी अनुसंधान संस्थान भोपाल की सहायक अनुसंधान अधिकारी सारिका धोलपुरिया ने कहा कि ‘‘आदि कर्मयोगी एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, वन, पंचायती राज और जल जीवन मिशन जैसे विभागों को समन्वित कर जमीनी स्तर पर सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।’’
कार्यशाला में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सेवा, संकल्प और समर्पण के साथ योजनाबद्ध तरीके से अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की शपथ दिलाई।
भोज उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • editornaseem

    Related Posts

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    रिपोर्टर: दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल ब्यौहारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्यौहारी में विशाल समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप