अव्यवस्थित यातायात बना सांची की बड़ी समस्या, चाक-चौराहों पर यातायात पुलिस की सख्त जरूरत।विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी से आमजन व पर्यटक दोनों परेशान।

नसीमखान सांची
सांची,,
नगर भर में अव्यवस्थित वाहनों की धमाचौकड़ी से आमजन त्रस्त है। वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिससे नगर के प्रमुख चाक-चौराहों पर दिनभर अव्यवस्था बनी रहती है। सड़कों पर बढ़ती भीड़ और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों को सड़क पार करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार सांची एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। साथ ही नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने के कारण वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। नगर की व्यस्तता को देखते हुए शिवमंदिर चौराहा, गुलगांव चौराहा, हेडगेवार कॉलोनी क्षेत्र, कन्वेंट स्कूल, सीएम राइज स्कूल के आसपास तथा शराब दुकानों के समीप यातायात का दबाव अत्यधिक बना रहता है।
सीमित पुलिस बल होने के कारण थाना पुलिस को शांति व्यवस्था, राजनीतिक-सामाजिक कार्यक्रमों, विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, पर्यटकों की सुरक्षा तथा रात्रि गश्त जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में नगर के व्यस्त चाक-चौराहों पर नियमित यातायात व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो रहा है। पूर्व में यहां यातायात पुलिस की व्यवस्था थी, लेकिन उसके हटने के बाद यातायात व्यवस्था और अधिक बिगड़ती दिखाई दे रही है।
नगरवासियों की मांग है कि व्यस्त चौराहों एवं स्कूलों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जा सके और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो।
नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र ही जिला पुलिस अधीक्षक से यातायात पुलिस की मांग की जाएगी।
कमलकिशोर पटेल ने कहा कि हजारों वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस व्यवस्था अनिवार्य है।
वहीं भाजपा नेता संजीत वर्मा ने कहा कि नगर की प्रतिष्ठा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की मांग को लेकर विधायक से चर्चा की जाएगी।
यदि शीघ्र यातायात पुलिस की तैनाती नहीं हुई, तो सांची की पहचान के साथ-साथ आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव