आबकारी बरेली द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में भारी मात्रा में शराब एवं शराब बनाने की सामग्री जप्त//-

नसीमखान
जिला कलेक्टर रायसेन श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडेय के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर (कंट्रोलर) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सरिता चंदेल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दिनाँक 8 एवं 09/02/2025 को अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बारना नदी किनारे, ग्राम केलकछ, ग्राम सिलारी , सिन्धी कैंप बाड़ी,अमरावद, सेमरी एवम मालझिर में दबिश दी जाकर दो पेटियों एवं एक झोले में रखे 115 पाव देशी मसाला एवं प्लेन मदिरा,13 बीयर बोतलें,72 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त कर कब्ज़ा आबकारी लिया गया तथा 07 ड्रमों में भरा करीबन 1220 किलोग्राम गुड़ मिश्रित महुआ लाहन जप्त कर मौके पर नमूना लिया जाकर शेष लाहन नष्ट किया l कल तथा आज की कार्यवाई में कुल 07 प्रकरण कायम किए जाकर 05 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया, 02 आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी गिरफ्तारी शेष है l सातो प्रकरणों के आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34- 1 ( क ) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई l गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रीपाल राजपूत, आशीष भदोरिया, बतकुल्ला पारदी, मझले चौहान एवं अभिषेक चौहान हैं।
ज़ब्त अवैध देशी व विदेशी मदिरा तथा लाहन का बाजार मूल्य रुपये 147900/- आंकलित किया गया l
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल , सुश्री स्वेता शिवहरे, नगर सैनिक श्री राकेश शर्मा एवं श्री हल्के परते सहित ड्राइवर श्री अंशुल का सराहनीय सहयोग रहा l

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख