इन दिनों सांची को विदिशा मे मिलाने की चर्चा जोरों पर ।बनी असमंजस की स्थिति ।

नसीम खान
सांची,,, कुछ दिनों से नगर सहित क्षेत्र भर में इन दिनों सोशल मीडिया सहित लोगों मे सांची को विदिशा मे मिलाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म बना हुआ है ।स्थिति असमंजस मे बनी हुई है परन्तु किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी न होने से लोगों मे चर्चित हो चुका है ।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से सांची जो रायसेन जिले का एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है जो नवाबी दौर से ही भोपाल रियासत के अंतर्गत आता था तथा यह रायसेन जिले का एक मात्र विख्यात रेलवे स्टेशन होने से जिले के लोगों का दूरदराज यात्रा यही से की जाती हैं ।सांची क्षेत्र से विदिशा जिले की सीमा लगी हुई है इन दिनों इस सांची को विदिशा मे मिलाने को लेकर सोशल मीडिया सहित क्षेत्र भर में चर्चा तेज हो गई हैं हालांकि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक न तो घोषणा ही हुई हैं न ही किसी प्रकार की कोई शासन स्तर से ही किसी भी प्रकार की कोई सूचना ही हो सकी ।परन्तु यह मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही जिले सहित क्षेत्र भर के के लोगों मे चर्चा तेजी से चल रही हैं अधिकांश लोगों का मानना है कि सांची जिले का एक प्रमुख केन्द्र होने से इस ऐतिहासिक स्थल की जिले में अदलाबदली से चर्चा तेज चल पडी है तथा लोग असमंजस की स्थिति में है तथा इस ऐतिहासिक स्थल को रायसेन से विदिशा मे मिलाने को लेकर जिले भर सहित स्थानीय स्तर पर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं ।यहाँ तक कि लोग यहाँ तक कहने से नहीं चूक रहे कि सांची को विदिशा मे मिलाया जाता है तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने में पीछे नहीं रहेगें ।सांची एकमात्र ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जो रायसेन जिले भर की पहचान बनाये हुए है तथा एक मात्र विश्व पर्यटक स्थल है इस सांची रेलवे स्टेशन से ही जिले भर के लोग ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तथा सांची मे सरकारें इस स्थल के साथ ही जिले भर मे विकास का जामा पहनाया जाता है ।इस मामले में हमारे प्रतिनिधि ने जब लोगों से उनकी राय जानना चाही तब लोगों का कहना है ।।
सांची को विदिशा जिले मे मिलाना पूरी तरह अनुचित होगा यह स्थल रायसेन जिले का एक मात्र ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है इस स्थल को रायसेन जिले में ही रखा जाना चाहिए ।कमलकिशोर पटेल समाज सेवी
इस ऐतिहासिक स्थल से जिले भर की स्मृति जुडी हुई है तथा यह स्थल जिले का मुख्य पर्यटक केन्द्र है इस स्थल को विदिशा जिले मे मिलाना किसी भी प्रकार से उचित नही होगा ।जवाहर सिंह चौहान किसान ।
यह रायसेन जिले का एक विश्व विख्यात पर्यटक केंद्र है यह रायसेन जिले की पहचान है इसे विदिशा जिले में स्थानांतरित करना उचित नहीं होगा ।हम इसका विरोध करते हैं ।संतोष दुबे अध्यक्ष व्यापार महासंघ सांची
सांची शुरू से ही रायसेन जिले की शान रहा है इसे रायसेन जिले से अलग नही किया जाना चाहिए यदि ऐसा होता है तो हम इसका विरोध करेंगे।अंकित मेहतो कांग्रेस नेता सांची
हां ऐसी जानकारी हमें भी लगी है कि सांची को रायसेन से अलग करने के प्रयास किए जा रहे है तथा इसे विदिशा मे मिलाने की खबरें मिल रही हैं ।सांची बहुत पुरानी नगरी है तथा यह रायसेन जिले का गर्व है ।सांची को रायसेन से अलग कर विदिशा जिले में मिलाने का हम पुरजोर विरोध करेंगे तथा यह पूरी तरह अनुचित होगा ।सांची रायसेन जिले में ही रहना चाहिए ।संजीत वर्मा भाजपा नेता सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख