ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

नसीमखान सांची
सांची:
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगर में बिजली आपूर्ति की अनियमितता के कारण न केवल आमजन परेशान हैं, बल्कि जल प्रदाय व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के बावजूद बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें तैयार होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन ऐतिहासिक महत्व वाले इस नगर में बिजली व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके बावजूद बार-बार ओवरलोड और केबल के गर्म होकर शॉर्ट होने की समस्या सामने आ रही है, जो गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।
इतना ही नहीं, नगर में लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी दम तोड़ती नजर आ रही है। रात के समय खंभे तो खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि:
व्यापारी महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे का कहना है कि नगर की ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए बिजली कंपनी को व्यवस्था सुधारने के गंभीर प्रयास करने चाहिए।
वहीं पार्षद विवेक तिवारी ने कहा कि बिजली की अनियमितता से जल प्रदाय व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, इसलिए अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
इधर जेई मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में बकाया वसूली अभियान चल रहा है तथा अनावश्यक परमिट पर रोक लगाकर आपूर्ति को सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो सांची की पहचान पर भी इसका असर पड़ना तय है।

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक