बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

नसीमखान सांची

बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी।

सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लक्ष्य पूरा न होने के चलते विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी ने इस बार सांची क्षेत्र के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये का वसूली लक्ष्य निर्धारित किया था। मार्च माह की शुरुआत से ही मंडल के अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार प्रयासरत रहे और बकायादारों से संपर्क साधते रहे, लेकिन इसके बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि निर्धारित लक्ष्य का करीब आधा ही वसूला जा सका है।
वसूली में सबसे बड़ी बाधा शासकीय बकायादार बने हुए हैं, जिन्होंने भुगतान को गंभीरता से नहीं लिया। आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों पर लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये, शिक्षा विभाग पर करीब 30 लाख रुपये तथा नगरीय प्रशासन सांची पर लगभग 26 लाख रुपये की बकाया राशि लंबित है।
मंडल अब शेष बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर चुका है। मार्च माह के भीतर भुगतान नहीं होने की स्थिति में कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बकायादारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद भी यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
अब बकायादारों के सामने विकल्प साफ है—या तो बिल चुकाएं, या अंधेरे के लिए तैयार रहें।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार