ऐतिहासिक स्थली का बसस्टेंड हुआ दलदली चलना फिरना मुश्किल।

नसीम खान संपादक
दलदल से हाट बाजार का स्थान भी बदला
सांची,,, आखिर कार नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा नगर वासियों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है । कहने को तो बारिश पूर्व तैयारी करवाई गई थी मगर तैयारी कहां की गई किसी को नहीं पता । नगर वासियों को पूरे सांची में पहली बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार बारिश होने से पूर्व नगर परिषद ने बड़े जोर शोर से बारिश से निपटने तैयारी की थी परन्तु इन तैयारियों की कल ई नगर में पहली बारिश ने ही खोलकर रख दी जिससे सड़कों पर बाढ़ जैसा नजारा दिखाई देने लगा इस स्थल के हालात पहली बारिश ने बद से बद्तर कर दिये नप को सबसे अधिक आय देने वाली हेडगेवार कालोनी की सड़कें पानी में डूब गए तथा सर्विस रोड पर पानी चढ़ गया अब हेडगेवार कालोनी सर्विस पहुंच मार्ग को जेसीबी मशीन से खोदकर अब पाइप बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो गई इस सड़क को खोदने से कालोनी वासियों के सामने भी आवागमन की समस्या खड़ी हो गई । इस दशा में लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग जिसपर असंख्य तेज रफ्तार वाहन चलते हैं किसी अनहोनी की आशंकाएं बढ़ गई है ।
बसस्टेंड परिसर हुआ दलदली ।
जब बारिश सर पर आ खड़ी हुई तब वाटर प्लांट एजेंसी को ने पाइप लाइन बिछाने की सुध ली तथा बसस्टेंड स्थित टैंक तक पाइप लाइन बिछाने हेतु बसस्टेंड पहुंच मार्ग के बीच खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई तथा मिट्टी के ढेर को सड़क पर बिछा कर खाना पूर्ति कर ली हालांकि इस मिट्टी को सड़क पर फैलाने की खबर भी प्रकाशित की गई थी तब आशंका जताई गई कि बारिश में बसस्टेंड मार्ग दल-दल हो जायेगा परन्तु इस सब से नगर परिषद के जिम्मेदारों को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल सकी जिससे बसस्टेंड दलदली समस्या में उलझकर रह गया तथा लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है हालांकि इस मार्ग पर ही जनपद पंचायत कार्यालय सहित तहसील कार्यालय कृषि विभाग कार्यालय पशु चिकित्सालय जैसे प्रमुख कार्यालय आने जाने वालों को भी दल-दल से जूझना पड़ रहा है अब लोगों ने कलेक्टर को समस्या से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है ।
मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान से निर्मित होने वाली सड़क भी परिषद के विवाद की भेंट चढ़ी।
जानकारी के अनुसार बसस्टेंड परिसर में वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाई जाती रही है तथा यहां की सडक पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई जिससे बारिश में तो परेशानी उठानी ही पड़ती है बल्कि अन्य मौसम में धूल उड़ने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा मंडराता है तब परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के नेतृत्व में इस मार्ग निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की गई थी तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु 49 लाख रुपए की राशि आवंटित कर दी थी जब इस सड़क निर्माण की सभी खाना पूर्ति कर ली गई तथा इस निर्माण के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव लाया गया तब इस प्रस्ताव पर परिषद में काफी गर्मा-गर्मी हुई तथा परिषद ने इस मार्ग निर्माण पर आपत्ति दर्ज करते हुए इस राशि को सभी वार्डों में बांटकर विकास करने की रट लगा ली जिससे मामले ने काफी तूल पकड़ा तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कलेक्टर तक पहुंच गया । बताया जाता है नगरीय प्रशासन से भी इस योजना को स्पष्ट करते हुए पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि सार्वजनिक स्थलों के रूप में अस्पताल मार्ग रेलवे स्टेशन मार्ग बसस्टेंड मार्ग पर ही उपयोग की जा सकेगी । तथा इस मामले में कलेक्टर ने भी अपने आदेश में सार्वजनिक स्थल पर ही राशि उपयोग हेतु आदेश पारित कर दिये ।तब पुनः इस सड़क निर्माण प्रस्ताव को पुनः परिषद की बैठक में लाया गया परन्तु पुनः परिषद ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तब आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग एवं कलेक्टर को परिषद के निर्णय से अवगत कराया गया था तथा तब इस दशा में राशि शासन को वापस करने की चर्चा चल पड़ी तथा इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के बसस्टेंड परिसर की सड़क निर्माण पर पलीता लग गया तब से ही यह सड़क निर्माण विवादों में घिर गई तथा निर्माण स्थगित हो गया जिसका खामियाजा बसस्टेंड परिसर पहुंचने वालों को भोगना पड़ रहा है ।
सांची मप्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का विधान सभा क्षेत्र है।।
वैसे तो मप्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी की विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय तो कहलाता ही है साथ ही विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है इस स्थल के लिए सरकारें लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जिससे इस स्थल का विकास हो सके परन्तु इस स्थल पर कहीं कोई विकास दिखाई नहीं देता हालांकि लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं आखिर यह राशि कहां खर्च की गई किसी को नहीं पता जबकि इस स्थल का बसस्टेंड सड़क के हालात बद से बद्तर हो चुके हैं तथा बड़ी बड़ी बाते विकास की गिनाई जाती है परन्तु यह स्थल स्वयं अपने विकास की बदहाली बयां कर रहा है तथा इस स्थल के बसस्टेंड परिसर पहुंच मार्ग निर्माण से स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी की दूरी कहीं न कहीं स्थानीय गुटबाजी से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला