ऐतिहासिक स्थली की लंबें समय से दिनभर जलती है बिजली रात होते ही डूब जाती है अंधेरे में । नगर गंदगी की चपेट में।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल की नगर परिषद एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की गिनती में गिनी जाती है परन्तु इस स्थल के हाल बेहाल बना दिये गये है इस स्थल की सुध न तो प्रशासन न ही शासन को लेने की फुर्सत मिल पा रही है जिसका खामियाजा नगर वासियों के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु इस स्थल की ज़मीनी हक़ीक़त की ओर न तो प्रशासन न ही शासन को सुध लेने की फुर्सत ही मिल पा रही है इस स्थल के हालात बद से बद्तर कुछ तो हो गये है कुछ जिम्मेदारों ने बना दिये गये है इस स्थल पर काफी लंबे समय से नगर की स्ट्रीट लाइट रोशन होती रहती है जबकि रात होते ही नगर को अंधेरा अपनी जकड़ में ले लेता है हालांकि इस स्थल पर सोलर पैनल योजना अंतर्गत बिजली व्यवस्था तो बनाई गई है परन्तु यह बिजली कहीं जलती है कहीं नहीं जल पाती जबकि अधिकांश सोलर बिजली प्रभावशाली लोगों के काम आ रही है परन्तु नगर की स्ट्रीट लाइट पूरी तरह चौपट हो चुकी है यहां तक कि स्तूप रोड जिसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है पूरी तरह अंधेरे की जकड में जकड़ा रहता है । राष्ट्रीय राजमार्ग एजेंसी द्वारा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई तथा यह स्ट्रीट लाइट भी कुछ समय चमचमाती रही परन्तु अब यह भी अंधेरे की चपेट में जकड गई है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों की तादाद में पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा लगा रहता है तथा इस मार्ग पर हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों की भागमभाग चलती रहती है तब अंथेरे के कारण अनेक पशुओं को वाहनों की चपेट में आकर समय से पहले ही अपने प्राण त्यागने अथवा गंभीर घायलावस्था में तड़पने पर मजबूर होना पड़ता है
नगर को गंदगी ने लिया चपेट में बढ़ रही मच्छरों की संख्या।
वैसे तो इस स्थल पर लाखों करोड़ों खर्च कर स्वच्छता अभियान बड़े जोर शोर से चलाया गया था तथा स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों करोड़ों की खरीद फरोख्त भी कागजों पर कर ली गई हालांकि इस हेरफेर के मामलों की कुछ कल ई खुल भी चुकी है इससे अधिक दबकर भी रह गई है परन्तु न तो प्रशासन न ही शासन को ही सुध लेने की फुर्सत मिल सकी है तब इस स्थल पर नगर के अधिकांश भागों को गंदगी ने अपनी जकड़ में ले लिया है जिससे मच्छरों की संख्या में खासी वृद्धि हो चुकी है जिससे लोगों को गंभीर विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा खड़ा हो गया है । वैसे तो इस स्थल को सत्ता पक्ष के लोग बड़े बड़े विकास करने का ढिंढोरा पीटते दिखाई दे जाते हैं परन्तु विपक्ष भी ऐसे जनहित कारी मुद्दे उठाने में आगे नहीं बढ़ पाता । तथा राजनीतिक दलों के लोग मात्र मतदाताओं अपनी ओर रिक्षाते तो देखे जाते हैं परन्तु उनकी समस्या उठाने आगे नहीं बढ़ पाते जिससे मतदाता भी अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगते हैं हालांकि कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव आने वाले हैं तब अभी से राजनीतिक कार्यकर्ता दिखाई तो देने लगे हैं तथा अपनी सरकार की बड़ी बड़ी सफलता गिनाते दिखाई दे रहे हैं बावजूद इन सफलताओं से यह नगर कोसों दूर पिछडा दिखाई दे रहा है हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सरकार में हमेशा से ही जिस दल की सरकार रही उसमें प्रतिनिधित्व मिलता रहा बावजूद इसके इस स्थल का विकास पिछडा ही बना रहा जबकि बडी बडी बातें विकास की सुनने में मिलती रही । वर्तमान में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी कर रहे हैं बावजूद इसके क्षेत्र विकास में पिछड़ता दिखाई दे रहा है तथा विकास की गिनती भी मात्र निर्माणाधीन भवनों तक ही सिमट कर रह गई । तथा नगर में भी खूब चर्चित होते रहे । इस स्थल की हमेशा से ही उपेक्षित नीति बनी रही जिसका खामियाजा लोग भुगतते रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान