ऐतिहासिक स्थल को है सक्रिट हाउस की दरकार ।लंबे समय से उठ रही मांग।

नसीमखान
सांची,,, कहने को तो यह स्थल पर्यटन का केंद्र माना जाता है परन्तु इस स्थल पर पूर्व में सरकारी सक्रिट हाउस को खत्म कर दिया गया था तब से ही यहां आकर ठहरने वालों की भारी भरकम राशि खर्च करने पर मजबूर होना पडता है तथा सरकारी सर्किट हाउस न होने से सरकारी अधिकारियों को भी यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पडता है तत्कालीन कलेक्टर की घोषणा भी काम न आ सकी ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर पूर्व में रेश्ट हाउस व सर्किट हाउस हुआ करता था जहाँ अतिथि विश्राम कर लेते थे परन्तु समय गुजरा पुरातत्व विभाग ने रेश्ट हाउस को कब्जा लिया तथा प्राचीन होने के कारण उसे संरक्षित करने का बीडा उठाया परन्तु रेश्ट हाउस के हालात बद से बत्तर हो चले तथा कवेलू भी बिखरने लगे ।उसे अपने परिसर में मिलाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया ।इसी प्रकार कुछ समय बाद यहाँ लोनिवि का सर्किट हाउस हुआ करता था जिसमें अनेकों देश विदेश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने इसमे विश्राम कर सुशोभित किया था परन्तु इस सर्किट हाउस पर पर्यटन विभाग की नजर पड गई तथा उसे हथियाने के प्रयास शुरू हो गए आखिर कार लोनिवि इस भवन को अपने अधीन रखने में पूरी तरह असफल साबित हो गया तथा आसानी से इसे पर्यटन विभाग के हवाले कर दिया जिससे पर्यटन विभाग ने इसे एक पार्क का रूप दे डाला तथा इस पर शुल्क लगा दिया ।एवं लोनिवि ने अपना तामझाम समेट कर उपयंत्री के लिए बनाया गया आवास मे भर दिया ।उल्लेखनीय हैं कि इस सर्किट हाउस में जब कभी इस स्थल का अवलोकन करने आने वाले विशिष्ट अतिविशिष्ट लोगों के स्वागत सत्कार के लिए प्रतीक्षा करने का स्थान बना लिया था तथा सरकारी होने के कारण यहाँ खानपान भी सस्ता उपलब्ध होता था तथा अधिकारी कर्मचारियों को ठहरने का स्थान भी रहता था परन्तु इसके छिनने के बाद से ही नगर सरकारी रेश्ट हाउस एवं सर्किट हाउस का भवन तो छिन गया केवल नाम एवं स्मृति ही रही हालांकि अनेक बार नगर वासियों ने इस स्थल पर सर्किट हाउस की मांग उठाई परन्तु सफलता हाथ नहीं लग सकी तब इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन कलेक्टर श्री भार्गव ने थाना भवन के उद्घाटन अवसर पर उस समय मंत्री रहे डा प्रभूराम चौधरी के समझ आम जनता को सौगात देने के नाम पर नगर में केफेटेरिया भवन को सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की थी परन्तु उनके स्थानांतरित होने के बाद वह घोषणा भी जैसे स्थानांतरित हो गई तब से अब तब लोग इंतजार करते रह गए परन्तु सर्किट हाउस की कलेक्टर की सौगात पर पलीता लग गया जबकि इस घोषणा से डा चौधरी भी खुश दिखाई दिये थे तथा अपने उद्बोधन मे कलेक्टर की इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए कहा था कि अब कलेक्टर सा ने सर्किट हाउस की घोषणा कर नगर वासियों को सौगात दी परन्तु तब से अब तक न तो जिला प्रशासन ने ही न ही डा चौधरी ने ही इस सर्किट हाउस की घोषणा पर अमल करने कोई कदम आगे बढाये ।जिला प्रशासन को भी अपने ही जिला प्रमुख की घोषणा दरकिनार कर दिया ।लोगों को आज भी इस स्थल पर सर्किट हाउस की दरकार बनी हुई है।हालांकि रेशम केंद्र का तामझाम भी यहां से सिमट गया अब यह भूमि काफी समय से रिक्त पडी हुई है अनेक लोग रेशम केंद्र की भूमि पर ही सर्किट हाउस बनाने की चर्चा करते दिखाई देने लगे हैं

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार