कर्क रेखा पाइंट पर स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ‘‘सत्या स्व-सहायता समूह की दीदी संचालित करेंगी स्वाद संगम केन्टीन

नसीमखान

रायसेन,
जिले में विष्व धरोहर सांची के स्तूपों एवं बौद्ध स्मारक सतधारा एवं सुनारी के समीप भोपाल-विदिषा मार्ग पर दीवानगंज के समीप कर्क रेखा निकलने वाला पाइंट है। जिस पर सॉंची, विदिशा जाने वाले हजारों पर्यटक एवं यात्रीगण रूककर देखते हैं तथा सेल्फी के रूप में अपनी यात्रा को यादों के रूप में सहेजते है। यात्री/पर्यटकों की सुविधा एवं समूह की दीदियों को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन के निर्देशन में कर्क रेखा पाइंट पर मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रायसेन द्वारा ‘‘स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र’’ का शुभारंभ किया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ऐसे भवन जो रिक्त हैं एवं उपयोग में नहीं आ रहे हैं, उन्हें स्व-सहायता समूह की मांग पर समूह के संगठन को सौंपा जा सकता है। कर्क रेखा के निकट अनुपयोगी पंचायत भवन की मरम्मत कर, उसे उपयोग में लाकर सत्या स्व-सहायता समूह ग्राम छोला पंचायत नरखेड़ा विकासखंड सॉंची को सौंपा गया एवं भवन की मरम्मत पंचायत द्वारा कराई गई । स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी हेतु समूह को सीसीएल से राशि उपलब्ध कराई गई है। म.प्र. डे-रा.ग्रा.आ.मिशन द्वारा रायसेन जिले में गरीब वर्ग की महिलाओं को लखपती की श्रेणी में लाने हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2025 को कर्करेखा ग्राम नरखेडा विकासखंड सॉंची जिला रायसेन में विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने जनपद सॉची अंतर्गत उन्नति संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा संचालित स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ किया जिसका संचालन ग्राम छोला के सत्या स्व सहायता समूह की श्रीमति नीतू जाटव द्वारा किया जाएगा।
केन्टीन एवं प्रदर्शन केन्द्र के शुभारंभ पर विधायक डॉ चौधरी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह भी इस रूट से आवागमन के दौरान इस केन्टीन में अवश्य रूप से रूकेंगे। केन्टीन खुलने से यहां से गुजरने वाले पर्यटक एवं यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही समूह की दीदियों को स्थाई आजीविका उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी केन्द्र में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार रायसेन जिले के समस्त उत्पाद प्रदर्शनी सह विक्रय किया जाएगा। जिससे उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बाजार उपलब्ध हो सके।
इस स्वाद संगम केन्टीन के शुभारंभ अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सांची जनपद सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित जनपद पंचायत सॉची मप्र डे-रा.ग्रा.आ.मिशन की टीम उपस्थित रही। केन्टीन के शुभारंभ हेतु समूह की अध्यक्ष नीतू जाटव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान