कलेक्टर ने जनदर्शन में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जनदर्शन में कुल 53 आवेदन हुए प्राप्त*

लोकेशन जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज अपने कलेक्टोरेट कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्रीमती पन्ना के सौम्य व्यवहार और शालीनता में संवाद करने के कारण जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में कलेक्टर से सीधे मिलकर अपनी समस्याओं को बेझिझक रख रहे हैं। कलेक्टर भी जनदर्शन में पहुंचने वाले सभी ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी आमनागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथासंभव त्वरित निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दे रहें हैं।

आज जनदर्शन में तहसील अड़भार के ग्राम सकर्रा निवासी भूतपूर्व सैनिक पंचराम चंद्रा पिता स्व कमल सिंह चंद्रा ने आज अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन पहुंचे हुए थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि भूतपूर्व सैनिक होने के कारण उक्त भूमि पट्टा दे दिया गया है। लेकिन वर्तमान में यह पट्टा शासन द्वारा उनके राजस्व रिकॉर्ड पर दर्ज होना नहीं बताया जा रहा है जिस कारण आवेदक कई समक्ष न्यायालय एवं ऑफिस का चक्कर लगा रहा है किंतु उक्त भूमि इसके नाम पर दर्ज होना नहीं बताया जा रहा है और संपूर्ण दस्तावेज आवेदक के पक्ष में हैं ग्राम पंचायत सकर्रा का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है। किंतु उसका काम नहीं हो पा रहा है जिस पर भूतपूर्व सैनिक पंचराम चंद्रा ने कलेक्टर मैडम से कहा कि सहानुभूति पूर्वक विचार कर उसे उक्त भूमि का स्थाई पट्टा देते हुए आदेशित करने की कृपा करें।जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुऐ जल्द निराकरण करने की अश्वासन दिए। इसके साथ ही सक्ती निवासी साधराम साहू पिता श्री जवतराम साहू ने ट्राई साइकिल एवं आई टाइप की कमरा में रहता जो पुरी तरह से जर्जर हो चूका है जिसके कारण कई बार छत के टुकड़ा टूट कर गिरता रहता है। और छत के टुकड़ा गिरने से कई बार सिर भी फट चूका है। जिसके वजह आई टाइप के जगह पर एस टाइप का कमरा की मांग की आवदेन लेकर पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने साधराम को ट्राई साइकिल जल्द ही दिलाने का आश्वासन दिए । इसी प्रकार आज जनदर्शन में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इसके अलावा जनदर्शन में विकासखण्ड मालखरौदा के समस्त शिक्षक पंचायत द्वारा विकासखंड मालखरौदा में कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग को एरियस की राशि आवंटन अति शीघ्र जारी करने के संबंध में, तो वहीं विकासखण्ड सक्ती ग्राम पलाड़ी खुर्द के सरिता पाण्डेय द्वारा तहसीलदार बाराद्वार द्वारा मूल रजिस्ट्री स्टांप को वापस नहीं करने के संबंध में पहुंचे हुए थे।


इसके साथ ही जनदर्शन में विकासखण्ड सक्ती की ग्राम आमादहरा के गायत्री बाई, कन्हैया लाल, होराराम एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 1233/01 एवं खसरा नंबर 987 में जितने भी लोग अतिक्रमण किए हुऐ हैं उसे सीमांकन कर अतिक्रमण को हटाने व कार्रवाई करने की मांग सहित आमजन द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, दिव्यांग पेंशन, शस्त्र लाईसेंस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान का बोनस, राशनकार्ड, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य, आहता निर्माण कार्य, पीडीएस गोदाम, राजस्व, आर्थिक सहायता, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को किया जाता है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़