कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं की स्थिति सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ, बीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। नागरिकों को बेहतर और समुचित उपचार मिले, शत-प्रतिशत टीकाकरण हो यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, आईडीएसपी, मलेरिया, क्षय नियत्रंण कार्यक्रम अंतर्गत अप्रैल माह से अभी तक किए गए समस्त कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी एक माह में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, गर्भावस्था जांच, शिशु टीकाकरण, एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराते हुए उपचारित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने चिकित्सा अधिकारियों को से कहा कि अस्पतालों में आने वाले घटना-दुर्घटना के प्रकरणों की त्वरित रूप से संबंधित थाने में सूचना दी जाए। इसी प्रकार एमएलसी रिपोर्ट, शॉर्ट पीएम तथा पीएम रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए भी कहा जिससे कि तेजी से आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने अस्पतालों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की पुलिस तथा होमगार्ड जवानों की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संस्थागत सुरक्षा समिति, हिंसा रोकथाम समिति की जिला स्तर पर बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार