कलेक्टर श्री दुबे ने भारत नगर के कालोनाइजर को मूलभूत सुविधाएं, विकास कार्य कराने के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन के भारत नगर के रहवासियों को कॉलोनाइजर द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने से आ रही परेशानियों के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की उपस्थिति में एसडीएम रायसेन, सीएमओ रायसेन, भारत नगर कालोनाइजर लियाकत अली तथा कालोनीवासियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कालोनाइजर लियाकत अली निवासी तिपट्टा बाजार को कालोनी में मुख्य मार्ग निर्माण, नाला तथा नालियों का पक्के निर्माण किए जाने हेतु नगरपालिका परिषद द्वारा प्रस्तुत स्टीमेट के अनुसार तत्काल कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए। कालोनाइजर लियाकत अली को भारत नगर कालोनी में सीसी रोड, नाली का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ 06 जनवरी 2025 से प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर कालोनाइजर ने समक्ष में गुणवत्ता के साथ कार्य प्रारंभ करने की सहमति दी। कालोनाइजर द्वारा भारत नगर कालोनी में किए जाने वाले विकास कार्यो की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग हेतु एसडीएम रायसेन तथा सीएमओ रायसेन को निर्देशित किया गया है। साथ ही कालोनाइजर को भी विकास कार्यो की कार्ययोजना भी एसडीएम को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर