कलेक्टर श्री दुबे ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से किया संवाद

नसीम खान

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

रायसेन,,
रायसेन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित महात्मा गॉधी वृद्धाश्रम पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धजनों को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए आगामी निर्वाचन में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ तथा स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धजनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए वस्त्र और मिठाई भेंट की।
कलेक्टर श्री दुबे ने वृद्धजनों से चर्चा के दौरान आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वृद्धजन बिना किसी परेशानी के चुनावों में मतदान कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्धजनों को घर पर ही मतदान करने की सुविधा भी दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे वृद्धजन जो मतदान केन्द्र तक जाने में असमर्थ है या चल फिर नहीं सकते, ऐसे वृद्धजन अपने घर पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय रहती है। इसके अलावा यदि वृद्धजन मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करना चाहते हैं तो उन्हें वाहन के माध्यम से घर से मतदान केन्द्र तक लाने और मतदान के बाद वापस घर तक छोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है। मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं रहती हैं।

वृद्धजनों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने कलेक्टर श्री दुबे ने स्वयं कराया आवेदनकलेक्टर श्री दुबे द्वारा वृद्धजनों से पूछा कि किन-किन के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या रायसेन की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है। इस पर श्रीमती पारोबाई, श्रीमती उर्मिला बाई, श्री राम सिंह तथा श्री बालमुकंद ने बताया कि उनके नाम यहां की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इसके उपरांत कलेक्टर श्री दुबे ने फोन कर संबंधित कर्मचारी को वृद्धाश्रम बुलाया तथा स्वयं की उपस्थिति में वृद्धजनों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन की कार्यवाही पूर्ण कराई। वृद्धाश्रम में निवासरत श्रीमती पारोबाई, श्रीमती उर्मिला बाई, श्रीमत बैनी बाई, श्रीमती गुलाब बाई, श्रीमती जसोदी बाई, श्रीमती भवरी बाई, श्री राम सिंह, श्री बालमुकुंद, श्री सुकलाल तथा श्री हरिप्रसाद के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया।

वृद्ध नारायण प्रसाद ने सुनाया मतदाता जागरूकता गीतवृद्धाश्रम में निवासरत लगभग 70 वर्षीय श्री नारायण प्रसाद ने मतदान पर बनाए गए गीत ‘‘वोट डालवे जईयो रे, घर बैठे ना रईयो रे.....‘‘ का गायन किया गया, जिसकी कलेक्टर श्री दुबे, एसपी श्री शहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया सहित सभी ने सराहना की तथा तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 27 वृद्धजन निवासरत हैं जिनमें 15 महिला तथा 12 पुरूष है। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद बघेल, सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान