कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नदो सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश, वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजने के भी दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने परियोजनावार महिला बाल विकास विभाग की गतिविधियों, आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि क्षेत्रों का सतत् भ्रमण करें और यह सुनिश्चित कराएं कि आंगनवाड़ी केन्द्र समय से और नियमित खुले। सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पंजीयन हो तथा वह नियमित केन्द्र पर भी आएं।
बैठक में परियोजनावार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बरेली सीडीपीओ श्री अमरनाथ शर्मा को विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने पर पर नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत को दिए। साथ ही सीडीपीओ बरेली की वेतनवृद्धि रोकने हेतु संभागायुक्त को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीडीपीओ औबेदुल्लागंज श्री गिरीश चौहान को फील्ड पर भ्रमण नहीं करने तथा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान गैरतगंज परियोजना के गढ़ी सेक्टर में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर सुपरवाइजर चतर पटेल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज सेक्टर की पर्यवेक्षक जयंती ठाकुर को भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति कम होने के कारण नोटिस देने के दिए गए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत को निर्देश दिए कि जिन सुपरवाइजर की परफार्मेंस निम्न स्तर की है, उन्हें नोटिस जारी किया जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि टेक होम राशन के प्रति हितग्राही परिवारों को जागरूक किया जाए। निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भवन में गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्राप्त ना हो। कलेक्टर द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्युत, पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल, सीडीपीओ तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार