कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम हर्रई में शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी भवन, राशन दुकान तथा नलजल योजना का लिया जायजास्कूल में प्रवेशित सभी बच्चों की नियमित उपस्थित सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं से लाभान्वित करने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम हर्रई में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम चौपाल से पहले कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा ग्राम हर्रई का भ्रमण कर शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी भवन, राशन दुकान, नल-जल योजना का जायजा लिया गया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य तथा शिक्षकों से शैक्षणिक कार्य और कक्षावार प्रवेशित बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि कक्षाओं में बच्चों की नियमित उपस्थित रहे। जो बच्चे नियमित स्कूल नहीं आते, उनके माता-पिता को समझाईश दें कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया, बोर्ड पर लिखकर प्रश्न पूछकर उनका बौद्धिक व शैक्षणिक स्तर जाना। उन्होंने बच्चों को उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो वह भी बड़े होकर कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर आदि बन सकते हैं।
शासकीय स्कूल के उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा नल-जल योजना का अवलोकन किया गया। उन्होंने योजना के तहत ग्राम में निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ग्राम में नल जल योजना के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम में प्रत्येक घर को नल से शुद्ध पेयजल मिले! साथ ही प्रत्येक घर में नल में टोंटी भी अनिवार्य रूप से लगवाएं, जिससे कि पानी व्यर्थ ना बहे। निरीक्षण के दौरान पीएचई अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्राम में 54.41 लाख रू लागत से नलजल योजना क्रियान्वित की गई है। ग्राम की कुल जनसंख्या 1369 है तथा लाभान्वित परिवारों की संख्या 165 है। इन सभी परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल जल योजना का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है तथा प्रतिमाह जलकर की राशि भी एकत्रित की जा रही है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, एसडीएम श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल