कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पीएम केन्द्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवादबच्चों को समय प्रबंधन और अनुशासन का बताया महत्व

नसीमखान

रायसेन,
मंगलवार को कलेक्टर तथा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा रायसेन में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं से परीक्षा को लेकर संवाद किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा का स्वागत छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर संवाद सत्र का शुभारंभ किया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों में समय प्रबंधन और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना उदाहरण देते हुए बताया कि लक्ष्य निर्धारित उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से परिश्रम किया जाए तो कोई भी छात्र सफलता प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर पढ़ाई करनी चाहिए। तनाव से दूर रहने के लिये पढ़ाई के अलावा किसी अन्य हॉबी पर भी ध्यान देना चाहिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा से मिलकर सभी छात्र उनसे मिलकर आगामी परीक्षा के लिए उत्साह से भर गए। कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों, जिज्ञासाओं के उत्तर दिए गए तथा परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य श्री रूद्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के 100 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार