कांग्रेसियों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला। कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार।

नसीम खान संपादक
सांची,,, मप्र में लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार बिफल साबित हुई है मंहगाई की मार से आम आदमी परेशानी उठाने पर मजबूर हो गए हैं परन्तु सरकार की तानाशाही के चलते लोगों की सुरक्षा ख़तरे में पड़ गई है आज कांग्रेस ने उद्बोधन देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ।
जानकारी के अनुसार आज नगर के बसस्टेंड परिसर में ब्लाक युवक कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया । हालांकि पुतला दहन होते ही कांग्रेसियों पर फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार की गई पुलिस ने झूमा झटकी कर अधजला पुतला अपने कब्जे में ले लिया । पुतला दहन के पूर्व नगर के कांग्रेस नेता अमृत नरवारे ने सरकार की बिफलताओ को गिनाया । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन ने कहा कि सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में बिफल साबित हुई है अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा है खुलेआम अपराध हो रहे हैं मंहगाई चरम पर पहुंच गई है कांग्रेस नेता राजेश अहिरवार ने भाजपा सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया तथा कहा एक तरफ सरकार बहना योजना चला रही है दूसरी तरफ लगातार गेस के दाम बढ़ रहे हैं गैस दामों को कम कर सरकार बहनों को लाभ पहुंचा सकती थी परन्तु सरकार मंहगाई से बेफिक्र दिखाई दे रही है । इस अवसर पर रायसेन नगर पालिका में विपक्ष के नेता प्रभात चावला ने कहा अपराधों का जीता जागता उदाहरण महु की घटना है जहां नाबालिग बालिका को बलात्कार कर हत्या कर दी गई तथा उसी के परिवार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया सरकार पूरी तरह तानाशाह बन चुकी है यहां से निर्वाचित विधायक स्वास्थ्य मंत्री है जनता ने भारी मतों से विजई बनाया परन्तु आज मतदाता परेशानी उठा रहे हैं विकास के दावे किए जा रहे हैं जबकि इस बसस्टेंड जो यह एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल का है सड़क तक नहीं बन पा रही है इस सड़क के लिए राशि साल ही में आवंटित की गई है परन्तु उसमें भी खींचतान जारी है इस अवसर पर हृदेश किरार प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी ने भी उद्बोधन दिया इस अवसर पर उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार को न तो मंहगाई से न ही सुरक्षा से न ही महिला सुरक्षा से न ही युवाओं को रोजगार से कोई सरोकार रहा है प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है भाजपा ने देशभर को नफरत में बांट दिया है लूट खसोट आम हो गई है सरकार ने पूरी तरह जनता का विश्वास खो दिया है अपराधों में प्रदेश अव्वल है चुका है परन्तु सरकार बेफिक्र होकर तानाशाह बन गई है इस अवसर पर अन्य नेताओं ने भी अपने सम्बोधन दिये । इस मौके पर ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष पवन बनाफल एवं उपेंद्र उर्फ गोलू राजपूत सचिन साहू भूरा शर्मा मलखान सिंह राजपूत रवि अहिरवार दौलतराम अहिरवार डालचंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • editornaseem

    Related Posts

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों…

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    नसीम खानसांची,,, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सांची के मंडल उचेर में भव्य संचलन निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण