कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा गुलदस्ता भेंट करने से शुरू हुई चर्चा।

नसीम खान संपादक
सांची,,, प्रदेश भर में तो दल-बदल के दौर की खबरें सुनने देखने को मिल रही थी अब सांची विधानसभा चुनाव के पहले जनपद पंचायत सांची की आदिवासी अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार गिरने के बाद सांची विधानसभा चुनाव में उपचुनाव में भाजपा की ओर से डा प्रभूराम चौधरी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराईं थी तथा अपनी लोकप्रियता दिखा दी थी परन्तु डॉ चौधरी के साथ आये कांग्रेसियों के बढ़ते प्रभाव से पुराने भाजपा नेता कार्यकर्ता लगभग हांसिए पर पहुंच गए थे तथा ठंडे होकर बैठ गये जबकि भाजपा के शुरुआती दौर से पार्टी को सम्मान समर्थन दिलाने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी थी परन्तु डॉ चौधरी के मंत्री बनने के बाद से ही पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बढ़ गई ।तब से ही कार्यकर्ता चुप्पी साधे बैठे हुए थे । इस दौरान डा चौधरी के कार्यक्रमों से भी दूरी बनाए रहे । इतना ही नहीं इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी अपनी चौकड़ी के बीच उलझकर रह गये जिससे उनके साथ आए कार्यकर्ताओं की भी पूछपरख कम हो गई ।इसी बीच जनपद पंचायतसांची अध्यक्ष जो आदिवासी सुरक्षित सीट से निर्वाचित हुईं श्रीमती अर्चनासुनील पोर्ते पहले भी अपनी उपेक्षित नीति के चलते विरोध जता चुकी थी तब इस विरोध को देखते हुए उनकी पूछपरख शुरू कर दी गई थी अब जप अध्यक्ष श्रीमती पोर्ते ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट की एवं उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने इस भेंट को औपचारिक बताया । इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप दीक्षित भी उपस्थित रहे। तथा सिंधिया फैंस क्लब के रायसेन जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता गगन दीक्षित भी अपने दर्जनों समर्थकों एवं वाहनों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट करने पहुंचे तथा उन्हें गुलदस्ता भेंट किया । जबकि इस मुलाकात को साधारण औपचारिक भेंट बताया जा रहा है परन्तु इस मुलाकात के मायने लोग अपने अपने तरीके से निकाल कर देख रहे हैं तथा इस मुलाकात से क्षेत्र भर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है । हालांकि इस मामले में स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता फिर भी कहीं न कहीं भाजपा में बगावती तेवरों की चिंगारी उठने से इंकार नहीं किया जा सकता है तथा और भी जनप्रतिनिधियों के पाला बदलने की संभावना बलवती होती दिखाई दे रही है । तब पार्टी को विधानसभा चुनाव में झटका लगने की भी संभावना बढ़ रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख