किशोर न्याय परिसर में बाल अधिकारों पर केन्द्रित विधिक जागरूकता शिविर सह निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में 09 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 04 नवम्बर से 09 नवम्बर तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला अंतर्गत गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा किशोर न्याय परिसर रायसेन में बाल अधिकारों पर केन्द्रित विधिक जागरूकता शिविर सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजीव राव गौतम द्वारा उपस्थितजनों को न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नालसा एवं सालसा की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही उनके द्वारा नालसा बालकों हेतु बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड रायसेन सुश्री दीपिका यादव द्वारा बाल अधिकारों एवं किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य सुश्री ममता पटेल तथा सुश्री अमीषा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला