कृषक सेवा सहकारी समिति पहुंच मार्ग गढ्ढों मे तब्दील ।किसानों को हो रही परेशानी।

नसीमखान
सांंची,,, इन दिनों किसानों का खादबीज हेतु ट्रक ट्रेक्टर ट्राली से खाद बीज लेजाने लाने का सिलसिला जारी है परन्तु कृषक सेवा सहकारी समिति तक पहुंच मार्ग गढ्ढों मे तब्दील होने से खासी परेशानी उठाना पड़ रही हैं परन्तु सडक मरम्मत का नगर परिषद प्रशासन को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल पा रही हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर में कृषक सेवा सहकारी समिति पहुंच मार्ग नगर परिषद प्रशासन के अधीन आता है इस मार्ग में हमेशा पानी भरा रहने तथा गढ्ढे हो जाने से किसानों को खासी परेशानी उठाने मजबूर होना पड रहा है वैसे भी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं सहित खादबीज उपलब्ध कराने का जिम्मा कृषक सेवा सहकारी समिति को उठाना पड़ता है तथा इस समीति मे गरीबों को मिलने वाले अनाज चावल के ट्रक भी आते जाते रहते है इसके साथ ही किसानों की खादबीज लाने वाले ट्रको का आने जाने का सिलसिला भी चलता रहता है इसके साथ ही क्षेत्र भर के किसान इसी समीति से खादबीज अपने ट्रक ट्रेक्टर ट्रालियों से ले जाते है जिससे अपने किसानी काम समय पर कर सके ।परन्तु इस समीति तक पहुंच मार्ग जो नगर परिषद प्रशासन के अंतर्गत आते है इस मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है इस मार्ग पर नगर परिषद के ट्यूबवेल का पानी सडक पर भरा रहता है तथा इस सडक पर गहरे गढ्ढे पड गए है जिससे खादबीज के ट्रेक्टर ट्रालियों सहित ट्रको के पलटने का खतरा मंडराने लगता है जिससे कभी भी किसानों के साथ अप्रिय घटना तथा जनहानी से इंकार नहीं किया जा सकता है तथा ट्रको के भी पलटने का अंदेशा बना रहता है ।इस जर्जर मार्ग से नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है हालांकि यह मार्ग नगर परिषद कार्यालय के बाजू से होकर ही गुजरा है तब इस खस्ता हाल मार्ग की हालत परिषद प्रशासन से छिपी नहीं है कहीं न कहीं नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है अथवा प्रशासन किसानों की किसी बडी दुर्घटना के खादबीज भरे वाहनों की इंतजार कर रहा है ।इस मामले में जब सहकारी समिति प्रबंधक नरेश राजपूत से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि खादबीज सहित निशुल्क वितरण होने वाले खाद्य सामग्री खादबीज सहित अन्य सामग्री छोटे बडे वाहनों से आती हैं यह सडक जर्जर हो चुकी हैं हमनें नप प्रशासन को मार्ग मरम्मत हेतु पत्र के साथ सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को मौखिक रूप से भी निराकरण करने का आग्रह किया परन्तु कोई सुनने को तैयार नहीं है कभी भी किसानों के साथ कोई घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार