कृषि विभाग की जिला निरीक्षण टीम ने कीटनाशक, उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक तथा उर्वरक मिले, इसके लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि श्री केपी भगत के मार्गदर्शन में कीटनाकश और उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बरेली तथा खरगोन में कृषि विभाग के रायसेन तथा बाड़ी के अधिकारियों की टीम द्वारा कीटनाशक, निजी और उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों अंबिका ट्रेडर्स, एचके कृषि मार्ट, श्रीराम कृषि सेवा केंद्र, आदित्य ट्रेडर्स, माॅ रेवा कृषि सेवा केंद्र, सत्य साईं कृषि सेवा केंद्र, विश्वकर्मा कृषी सेवा केंद्र आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा कीटनाशक, उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि रबी सीजन के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण तथा शासन के नियमानुसार उचित दर पर ही खाद या उर्वरक विक्रय की जाए। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा अधिक दाम में उर्वरक विक्रय की जाती है या कालाबाजारी की जाती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मां रेवा कृषि सेवा केंद्र तथा सत्य सांई कृषि सेवा केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक में कमियां पाए जाने पर उक्त फर्मों को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए गए कि शासन के नियमानुसार ही दुकान का संचालन किया जाए। लापरवाही की जाने पर लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में रायसेन से श्री जितेंद्र नामदेव अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री दुष्यंत कुमार धाकड़ सहायक संचालक कृषि, श्री धरम सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बाड़ी तथा श्री ओमप्रकाश चैहान कृषि विस्तार अधिकारी बरेली सम्मिलित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव