केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान 06 रायसेन गैरतगंज और बेगमगंज में विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन तथा लोकार्पण

नसीमखान

रायसेन,
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 06 अप्रैल को रायसेन जिले में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 06 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे खंडेरा पहुंचेंगे तथा यहां स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान दोपहर 12:30 बजे गैरतगंज पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन, आईआईटी भवन का लोकार्पण, रामपुरा सब स्टेशन का लोकार्पण और नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री चौहान दोपहर 01.30 बजे गैरतगंज से प्रस्थान कर दोपहर 03.30 बजे सुनवाहा पहुंचेंगे और देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्रों का वितरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 04.30 बजे सुनवाहा से सुल्तानगंज होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप