कैमरों की जद में आया सांची, अपराधियों पर कसा पुलिस ने शिकंजा।

नसीमखान सांची

मुस्तैद पुलिसिंग, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और फ्लैग मार्च से बढ़ा जनविश्वास।
सांची,,,विश्वप्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची अब पूरी तरह पुलिस निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की जद में आ चुकी है। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ कैमरों की भूमिका भी अब निर्णायक साबित होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अधिकांश कैमरे अब सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। पूर्व में कई स्थानों पर कैमरे बंद रहने अथवा तकनीकी खामियों के कारण घटनाओं की जांच में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, किंतु हालिया प्रयासों के बाद व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है।
नगर के बस स्टैंड परिसर, स्तूप क्षेत्र, रेलवे स्टेशन चौराहा, गुलगांव चौराहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड तथा हेडगेवार रोड सहित अनेक प्रमुख स्थान अब कैमरों की निगरानी में हैं। ऐसे में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के लिए बच निकलना आसान नहीं होगा।
जब से थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने सांची थाने की कमान संभाली है, तब से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर में संचालित हो रहे जुए के अड्डों और सट्टेबाजी पर सख्ती दिखाई, जिससे ऐसे कारोबारियों को क्षेत्र छोड़ना पड़ा।
इसके अतिरिक्त होटल और लॉज संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। आपराधिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाए जाने का ही परिणाम रहा कि गत वर्ष आयोजित बौद्ध वार्षिकोत्सव के दौरान हजारों की भीड़ के बावजूद चोरी अथवा मोबाइल गुम होने जैसी घटनाएं सामने नहीं आईं।
पुलिस की सक्रियता के चलते वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी भी संभव हो सकी है। शराब पीकर उपद्रव मचाने वाले तथा अवैध शराब कारोबारियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में सांची पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। शाम के समय थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों में दहशत और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
थाना प्रभारी का कहना है।।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि,
“नगर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी प्रमुख स्थानों के कैमरों को सुचारू कराया गया है और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
कैमरों की पैनी नजर और पुलिस की सक्रियता से सांची में कानून का भरोसा और मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला