स्पोर्ट्स क्लब सांची ने संभाली स्वच्छता की कमानऐतिहासिक नगरी में विभिन्न स्थानों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

नसीमखान सांची
सांची,,,विश्वविख्यात ऐतिहासिक स्थल सांची को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में अब स्पोर्ट्स क्लब सांची ने भी पहल की है। क्लब के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी से प्रेरित होकर स्पोर्ट्स क्लब सांची ने अपने स्तर पर आगे बढ़ते हुए सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्लब के प्रशिक्षक नारायण वर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जहां हम रहते हैं, वहां साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण न केवल नगर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की भी रक्षा करता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाएं।
अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की।
स्वच्छता की यह मुहिम तभी सफल होगी, जब हर नागरिक इसे अपना कर्तव्य माने।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला