गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

नसीम खान
सांची,,,गणेशोत्सव के चलते नगर में इन दिनों उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती का सिलसिला जारी है। गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
गणेशोत्सव को लेकर झांकी समितियों में अपनी-अपनी झांकियों को आकर्षक और सुंदर बनाने की होड़ दिखाई दे रही है। झांकियों को रंगबिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे शाम होते ही इनके आसपास का वातावरण और भी आकर्षक नजर आने लगता है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
झांकियों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा भी सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, उत्सव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी चौकस नजर आ रही है। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी भजन-कीर्तन का दौर जारी रहने से वातावरण में लगातार धार्मिक स्वर गूंज रहे हैं।
गणेशोत्सव के चलते पूरे नगर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है तथा आने वाले दिनों में झांकियों और धार्मिक आयोजनों में और अधिक रंग देखने को मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    नसीम खान सांची,,,,नगर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हर गली-मोहल्ले में मच्छरों की भरमार है,…

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    नसीम खानसांची,,,करीब तीस से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे गेट से निजात दिलाने और सांची से उदयगिरि पर्यटन स्थल तक आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित ओवरब्रिज अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण