मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन

नसीम खान

सांची,,,मन, वचन और कर्म में एकरूपता रखना ही उत्तम सत्य धर्म है। स्थानीय श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में चल रहे दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई।
जिनालय में प्रातःकाल श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर हुई शांतिधारा की बोलियों में सर्वोच्च बोली लेने का सौभाग्य मनोज भैयालाल जैन गुलगांव और अतिशय संदीप जैन सांची को प्राप्त हुआ, जिसकी उपस्थित सभी धर्मावलंबियों ने अनुमोदना की।
दोपहर में राजमल गौरीशंकर जैन गुलगांव, आनंद अंकित जैन, पदम जैन, प्रिंस जैन सांची तथा धर्मेंद्र जैन आमखेड़ा द्वारा मंदिर जी में शांति विधान का आयोजन किया गया।
पर्यूषण पर्व के अवसर पर बेंगलुरु से पधारी समाज सेविका श्रीमती सुधा जैन ने अपने प्रवचन में उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रत्येक जीव का जीवन सत्य पर ही टिका है। सत्य का अर्थ केवल सच बोलना ही नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म से सत्य का आचरण करना भी है।
उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि युधिष्ठिर सत्य के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने सत्य से समझौता न करते हुए उसे आत्मसात किया और महान बने।
सुधा जैन द्वारा प्रतिदिन रात्रि में आरती के पश्चात समाजजनों के बीच भजन अंताक्षरी, तंबोला एवं धार्मिक जानकारी से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर सुनील जैन, रश्मि विजय जैन, गोपाल जैन, सोनू जैन, रचना जैन, निर्मला जैन, अल्पना जैन, वर्षा जैन, पुष्पलता जैन, अनीता जैन, ममता जैन, रश्मि राजमल जैन, महिल जैन, हिमांशु जैन, गोरेलाल जैन, सुशील जैन, विक्की जैन तथा सत्यम जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    नसीम खान रायसेन, मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरा…

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    नसीम खान रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा सेवा संकल्प अभियान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल