गरीबी और गंदगी का दुश्चक्र: महिलाएं मजबूरी में तलाश रहीं पेट की आग का सहारा गुम हो गई महिला सशक्तिकरण की आवाज।

नसीमखान सांची
सांची,,
सरकार गरीबों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों को झुठलाती नज़र आती है। ऐतिहासिक नगर सांची की चमक-दमक के पीछे गरीबी और गंदगी की दर्दनाक तस्वीरें अब भी बदस्तूर जारी हैं। यहां महिलाएं और बच्चे गंदगी के ढेरों में रोज़ी तलाशते दिखाई देते हैं — यह न केवल शासन-प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है, बल्कि इस विश्वविख्यात पर्यटन स्थल की छवि पर भी धब्बा लगाता है।
जानकारी के अनुसार, सांची विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान रखता है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन नगर के कुछ हिस्सों में फैली गंदगी और उसमें जीवन-यापन करती महिलाओं को देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं। यह दृश्य सांची की गौरवशाली पहचान को म्लान कर देता है।
सरकार ने गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता अभियान चलाता रहता है। बावजूद इसके, जब महिलाएं गंदगी के बीच अपनी रोज़ी तलाशती दिखाई देती हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा।
इन हालातों में जहां एक ओर नगर की छवि देश-विदेश में प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संवेदनहीनता भी उजागर होती है। जो मंचों से स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, वे इन महिलाओं की सुध तक नहीं लेते।
अब समय आ गया है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन महिलाओं की वास्तविक स्थिति को समझकर ठोस कदम उठाएँ। गंदगी में अपनी रोज़ी खोजने को मजबूर ये महिलाएँ केवल सरकारी योजनाओं की नाकामी नहीं, बल्कि समाज के संवेदनहीन हो जाने की तस्वीर भी हैं। यदि प्रशासन इच्छाशक्ति दिखाए तो इन्हें स्वच्छ और सम्मानजनक रोज़गार उपलब्ध कराया जा सकता है। अधिकारी इस गंभीर विषय पर ध्यान देंगे और इन महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे — क्योंकि सांची की पहचान केवल ऐतिहासिक स्मारकों से नहीं, बल्कि यहां के लोगों की गरिमा से भी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी