ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का समापन समारोह आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन स्थित खेल स्टेडियम परिसर में ताइक्वांडो व फुटबॉल खेल के खेलों हेतु ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का समापन तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 1 मई 2025 से रायसेन जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड में 22 स्थानों पर 12 खेलों के प्रशिक्षण कैंपों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी द्वारा संचालित किए गए प्रशिक्षण शिविर में जिले भर में 1297 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर पूरे एक महीने तक खेलों को सीखा है। सभी खिलाड़ी आपस में एक साथ खेले हैं जिससे खिलाड़ियों में दोस्ती की भावना जन्म लेती है और खिलाड़ी आपस में बहुत अच्छे मित्र बन जाते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है जिससे खिलाड़ियों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है और खिलाडी समाज में अपना श्रेष्ठ स्थान रखता है। सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेलों को निखारने के लिए नियमित अभ्यास करते रहें और अपने जिला व अपने राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी खिलाड़ियों को आगे खेलने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
समारोह के प्रारंभ में में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अवसर पर विजेता व उपविजेता बालक एवं बालिकाओं को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे 1 महीने तक योग्य प्रशिक्षकों ने जो प्रशिक्षण दिया है उनमें दिनेश दिवाकर ताइक्वांडो प्रशिक्षक पुलिस लाइन रायसेन, वीएस बुंदेला फुटबॉल प्रशिक्षक खेल विभाग रायसेन, राजा रैकवार व मीना रैकवार वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक को भी इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप