ग्रामीणों को बारिश में भीगते देख उनके पास पहुंचे कलेक्टर, समस्या जानकर पीएचई अधिकारी को शीघ्र समाधान कराने केदिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नागरिकों की समस्याओं तथा शिकायतों का समाधान किया गया। पेयजल समस्या लेकर ग्राम सीहोरा इमलिया से बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों को बारिश में भीगते देख कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में नलजल योजना के संचालन हेतु गठित समिति द्वारा ठीक तरीके से योजना का संचालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा नल कनेक्शन की राशि प्रतिमाह जमा की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी पिछले 15 दिवस से मोटर खराब होने के कारण पेयजल की सप्लाई बंद है। जिस कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार बोलने के बाद भी मोटर ठीक नहीं करवाई जा रही है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को समक्ष बुलाकर तत्काल वस्तुस्थिति ज्ञात कर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का भी शीघ्र समाधान करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के निर्देशों के परिपालन में पीएचई अधिकारी ने समस्या के समाधान हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि सीहोरा इमलिया के पंचायत सचिव और समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है। मोटर ठीक करवाई जा रही है तथा दो दिवस में ग्राम में पेयजल वितरण शुरू हो जाएगा। साथ ही नलजल योजना के बेहतर संचालन हेतु नवीन समिति गठित की जाएगी। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आर्थिक सहायता, शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने संबंधी थे, जिनका शीघ्र समाधान कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर्स तथा अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप