जनपद के नरखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न ।

नसीमखान

सांची ,,विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 जोड़ों का विवाह और 33 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भी सम्मिलित हुए तथा नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की गई। विधायक डॉ चौधरी द्वारा नवदम्पत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत वर-वधु को 49 हजार रू के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की इन योजनाओं के कारण आज बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाता है। आज घर-परिवार में बेटी के जन्म होने पर खुशियां मनाई जाती हैं। विधायक डॉ चौधरी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से करें, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई बार यह संभव नहीं हो पाता। गरीब माता-पिता के इस सपने को प्रदेश सरकार साकार कर रही है और अब बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। उन्होंने सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार