जब समाचारों की सुर्खियां बनी बारिश पूर्व न होने की तैयारी ।तब प्रशासन की नींद टूटी, बारिश पूर्व तैयारियों में आई तेजी

नसीमखान
सांची।
मानसून की दस्तक के संकेत मिलने लगे हैं, लेकिन नगर में बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासन अब तक सुस्त पड़ा था। रविवार को इस संबंध में प्रमुखता से समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।
समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और नाले निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी को तत्काल निर्देश जारी किए गए। इसके बाद आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगाकर नाले की खुदाई शुरू की गई। साथ ही नगर के अन्य हिस्सों में भी पानी निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया।
इसी के साथ नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट शाखा के कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने हेतु पोलों की मरम्मत, लाइटों की जांच और आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं।
इन त्वरित कदमों से यह प्रतीत होता है कि अब प्रशासन बारिश के दौरान नगरवासियों को राहत पहुंचाने हेतु गंभीरता से प्रयासरत है। नागरिकों को भी उम्मीद है कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी जिससे मानसून के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप