जलभराव से सबक लेकर नपा ने चलाया सफाई अभियान:बड़े नाले-नालियों से अतिक्रमण हटाने ,मलबा हटाने के निर्देश, जेसीबी से निकालना पड़ रहा मलबा, कचरा

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने हाल ही में बड़े नालों और नालियों की सफाई के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़े नालों पर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया जा रहा है। गुरूवार और शुक्रवार सांची रोड,इंडियन चौराहे पर नाले से अतिक्रमण हटाकर जेसीबी मशीन से कचरे मलबे की साफ सफाई स्वच्छता निरीक्षक शशिकांत मोहोडे दरोगा तरुण चावला की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से साफ सफाई कराई।
दरअसल, रायसेन सिटी में 2 घंटे हुई तेज बारिश में पूरा रायसेन शहर जलमग्न हो गया था। कलेक्टर बंगला सहित जेल अधीक्षक बंगला, होमगार्ड कमांडेंट बंगला, गर्ल्स छात्रावास, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट और जनपद कार्यालय साँची में पानी भर गया। जलभराव की मुख्य वजह शहर के बड़े नालों पर अतिक्रमण है। पिछले कई सालों से नालों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।15 साल पहले जो नाले 8 फुट चौड़े हुआ करते थे, अब महज 3 फीट चौड़े ही बचे हैं। नई तहसील कॉलोनी वार्ड 9 रायसेन कच्ची पुलिया के नाले के दोनों ओर ,3 मंजिला मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है।अर्जुन नगर ,तालाब मोहल्ले में नाले के ऊपर ही सैकड़ों मकान बनाए गए।

गुरुवार को नपा अमले ने नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर जेसीबी मशीन की मदद से साफ सफाई कराई। इसके अलावा शहर के इंडियन चौराहे साँची रोड,इंडियन चौराहा और सिधेश्वरी माता मंदिर सहित कई इलाकों में बड़े नालों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई।

अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश….
शहर में जितनी भी नई कॉलोनियों का निर्माण हुआ।उनमें ड्रेनेज सिस्टम का कोई ध्यान नहीं रखा गया। ज्यादातर कॉलोनियों में तो नालियां ही नहीं बनी है। नगर पालिका सीएमओ ईशांक धाकड़ और नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन ने जलभराव वाले महामाया चौक सागर भोपाल तिराहे सहित सभी स्थानों से अवैध कब्जे हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अगर सफाई के दौरान विवाद की स्थिति बने तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
समय रहते अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान….
नगर पालिका परिषद रायसेन ने समय रहते बड़े नालों और नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम और तहसील कार्यालय की ओर से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़