जिला स्तरीय जांच दल द्वारा कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षणकीटनाशक अधिनियम का उल्लंघन करने पर कीटनाशक प्रतिष्ठान को किया सील

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक कृषि श्री केपी भगत के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला मुख्यालय रायसेन में कीटनाशक गुण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत रायसेन में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इसी कड़ी में पटेल ब्रदर्स बीज भंडार, किसान एग्रो एजेंसी, गौर एग्रो एजेंसी, लक्ष्मी इंटरप्राइजेज एवं विधि कृषि सेवा केन्द्र रायसेन का निरीक्षण किया गया एवं नियमानुसार व्यापार करने हेतु निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कीटनाशक अधिनियम 1968 का उल्लंघन पाए जाने पर मेसर्स पटेल ब्रदर्स बीज भंडार रायसेन के प्रतिष्ठान को सील किया गया। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी इंटरप्राइजेज रायसेन का लायसेंस निलंबित किए जाने, विधि कृषि सेवा केन्द्र और गौर एग्रो एजेंसी रायसेन को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में जारी कीटनाशक लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। विभाग की ओर से किसानों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस हेतु अभियान चलाया जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जांच दल में सहायक संचालक श्री जितेन्द्र कुमार नामदेव, सहायक संचालक श्री दुष्यंत कुमार धाकड, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री केके ठाकुर एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एसके त्रिपाठी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव