जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने नागरिकों को प्रेरित करेंगे स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडरकलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडर की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

जिले में 29 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के साथ दावा-आपत्ति की प्रक्रिया होगी प्रारंभ

रायसेन,
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर हो किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा हटवाने हेतु दावा-आपत्ति लेने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने जिले के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्वीप आइकान तथा शैक्षणिक संस्थानों के कैम्पस एम्बेसडर की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों, जिले के स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडर से कहा कि जिले में 29 अक्टूबर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने तथा हटवाने हेतु दावा-आपत्ति लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिले की मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध हो, सभी वयस्क नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना है। स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडर अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि दावे-आपत्तियों से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति कार्य 29 अक्टूबर से शुरू होगा और अंतिम तिथि 28 नवम्बर तक जारी रहेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा। बैठक में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप आइकान तथा कैम्पस एम्बेसडरों से कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत क्रमशः 9, 10 और 16, 17 नवम्बर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अधिक से अधिक वयस्क नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु मिलकर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि मतदाता का नाम एक ही जगह मतदाता सूची में होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा मृत नागरिकों या बाहर चले गए मतदाताओं के नाम हटवाने हेतु बीएलओ द्वारा ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप (VHA), वोटर पोर्टल, एनव्हीएसपी, सक्षम एप आदि के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन भी किए जा सकते हैं। बैठक में पीएमश्री महाविद्यालय रायसेन की प्राचार्य डॉ इशरत खान, जिला शिक्षा अधिकारी, शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन की प्राचार्य सहित जिले के स्वीप आइकान, कैम्पस एम्बेसडर तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार