जिले में 10 मई से प्रारंभ होगा जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण

नसीम खान संपादक

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अभियान के सफल क्रियानवयन हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा 10 मई से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाले सेवाओं तथा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। अधिकारी इसे गंभीरता से लें तथा इसके क्रियान्वयन में लापरवाही ना बरतें।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखण्ड में कलस्टर अनुरूप शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किए जाने के लिए सभी मिलकर काम करें। उन्होंने सभी एसडीएम कार्यालयों में भी एक दिवस अनिवार्य रूप से शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने अभियान की सतत् और सघन मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा अभियान के दौरान जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएगीं, इसके लिए तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत आदि के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने विभागवार समय सीमा वाले लंबित पत्रों और सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण किए जाने संबंधी निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार