टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा–निर्देश

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। सभी आचार संहिता का अध्ययन कर लें तथा पूर्णतः पालन करें। उन्होंने आचार संहिता प्रभावशील होने के 24 घंटे, 48 घंटे तथा 72 घंटे के भीतर संपादित की जाने वाली कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए मप्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एआरओ से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करें। उन्होंने जिले में लोक सभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदान हेतु स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक सह वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री दुबे ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में जिले में सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने सभी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा। साथ ही फसल उपार्जन हेतु किसान पंजीयन और उपार्जन संबंधी तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार और खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल