ट्रेनों में सफर करने का सपना देख रहे नागरिक पर्यटक
सुध नहीं ले पा रहा रेल विभाग

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो यह स्थल विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल को सुंदर बनाने संवारने बड़ी बड़ी बाते सुनने देखने को मिल जाती है परन्तु इस स्थल पर सैकड़ों बार सुविधा उपलब्ध कराने शासन प्रशासन को अवगत कराया गया बावजूद इसके इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को मात्र कोरे आश्वासन ही हाथ लगी सके जिससे सुविधाओं की इस स्थल को लगातार दरकार बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार यह स्थल न केवल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है बल्कि यह स्थल अपने आप में पुरातात्विक ऐतिहासिकता समेटे संरक्षित किए हुए हैं इस पुरातात्त्विक ऐतिहासिकता से न केवल देशवासी रूबरू होते हैं बल्कि हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भी इस स्थल पर ऐतिहासिकता से रूबरू होने आते जाते रहते हैं इस स्थल को सजाने संवारने की बड़ी बड़ी बाते तथा इस स्थल पर लाखों करोड़ों खर्च कर इस स्थल के अनुरूप इसे ढालने की कवायद भी देखने सुनने को मिल जाती है परन्तु इन सब से जमीनी स्तर का कोई नाता दिखाई नहीं देता न तो इस स्थल के अनुसार यहां व्यवस्था ही जुटाई जा सकी न ही कोई प्रयास ही हो सके ।हो सके तो मात्र घोषणा तथा आश्वासन ही मिल कर रह गये तथा लोगों को इस स्थल पर मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पडा इस स्थल की काया पलटने न तो प्रशासन न ही शासन को ही गंभीरता से विचार करने का समय ही मिल सका जिससे यह स्थल वर्षों बाद भी आवश्यक सुविधाओं से वंचित रह गया । यहां आने वाले पर्यटकों को न तो आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकी न ही स्थानीय स्तर पर ही कोई व्यवस्था जुटाई जा सकी जिससे यहां पर्यटक चाहते हुए भी ठहरकर यहां की ऐतिहासिकता से मात्र कुछ घंटों में ही नगर छोड़ आगे बढ़ जाते हैं । इस स्थल पर न तो कोई विशेष यात्री बसों की सुविधा ही मिल सकी न ही ट्रेन ही इस स्थल को मिल सकी । इतना जरूर हुआ कि जो ट्रेनों के स्टापेज पूर्व से हुआ करते थे वह भी बन्द होकर रह गई ।

जिससे न केवल नगर वासियों बल्कि पर्यटक भी खासे परेशानी उठाते दिखाई देने लगे । रेलवे प्रशासन ने लगभग दो साल पहले कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्टापेज स्थगित कर दिए थे परन्तु कोरोना तो चला गया ट्रेनों के स्टापेज भी अपने साथ ले गया हालांकि इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर ट्रेनों के स्टापेज की मांग कभी धीमी आवाज में उठी तो कभी तेज आवाज में उठाई गई बावजूद इसके न तो रेल प्रशासन न ही विभाग की ही नींद टूटती दिखाई दी जिससे इस स्थल को अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारी कर्मचारी तो बेबस दिखाई दिए बल्कि इस स्थल पर अपना व्यापार चलाने वाले व्यापारियों को भी दूर दराज की यात्रा से हाथ धोना पड़ गया साथ ही ट्रेन स्टापेज न होने से यहां आने जाने वाले पर्यटकों को भी मुश्किलें उठानी पड़ गई तथा दूरदराज पहुंचने वाले पर्यटकों को इस नगर से विदा होने पर घंटों सड़कों पर बैठकर बसों का इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ता है जिससे इस स्थल की अव्यवस्था से विदेशों में छवि बनने की जगह बिगड़ी दिखाई देती है जगह जगह गड्ढे दार सड़कों से भी लोग रूबरू होते रहते हैं नगर में धूल उड़ती दिखाई देती है जो आम हो गया है इस स्थल के अनुरूप इसे ढालने की मात्र घोषणा व आश्वासन पर ही लोगों को संतुष्ट रहना पड़ता है सैकड़ों बार मांग करने के बाद भी ट्रेनों सहित अन्य सुविधाओं की इस स्थल को दरकार बनी हुई है ।

Related Posts

क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

# अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

PM Modi Today: अमृत भारत योजना के तहत हाईटेक हुआ विदिशा रेलवे स्टेशन, आज होगा लोकार्पण विदिशा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण | अमृत भारत स्टेशन योजना | PM Modi |…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख