दुर्गा रूप धारण कर निकली आंगनबाडी कार्यकर्ताए 6 सूत्रीय मांगो को लेकर निकाली

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रैली ,आन्दोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में विभाग ।
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
जांजगीर चांपा जिले में पिछले 25 दिनों से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ की हड़ताल जारी है ।गुरूवार को भी ये अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ये धरने पर बैठी है ।बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ ने मां दुर्गा का रूप धारण कर रैली भी निकाली और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा।

इधर महिला और बालविकास विभाग आन्दोलनकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है ।बुधवार को जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर 25 दिनों से आन्दोलन कर रही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ ने मां दुर्गा का रूप धारण कर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली ।जानकारी के अनुसार जिले की 300 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्र की सहायिकाए एवं कार्यकर्ताए हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से हालात खराब हो गए हैं ।

हड़ताल की वजह से आंगनबाडियो में काम ठप्प है , इससे बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।इधर आन्दोलन के बाद भी राज्य सरकार ने इन कार्यकर्ताओं से कोई चर्चा नहीं की है ।सरकार इनकी बात मानने के मूड मे नजर नहीं आ रही है ।
वही आन्दोलनकारियों के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं ।महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा 48 घंटे में काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है ।इसका असर भी जिले में दिखने लगा है और आन्दोलन में शामिल 300 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए एवं सहायिकाए काम पर लौट गयी है ।उन्होंने कहा कि जो काम पर वापस नहीं लौटेगा ,उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी ।

इधर आन्दोलनकारियों ने राज्य शासन के द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिये जाने के मामले में नहीं डरने की बात कही ।उन्होंने कहा कि अगर एक भी कार्यकर्ता के ऊपर कार्रवाई हुई तो आन्दोलन को उग्र किया जाएगा ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख