नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाकर करें कार्रवाई- कलेक्टर श्री दुबे

नसीमखान


खाद्य सुरक्षा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न

रायसेन,
खाद्य सुरक्षा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अभियान चलाकर नकली और अमानक खाद्य पदार्थो का निर्माण तथा विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जिले में सतत् भ्रमण कर खाद्य निर्माण और विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में खाद्य कारोबारियों के पंजीयन और लायसेंस के बारे में जानकारी लेते हुए खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य विक्रय लायसेंस की जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि खाद्य विक्रेताओं को लायसेंस बनवाने हेतु निर्देशित करें। बैठक में बताया गया कि ऐसे दुकानदार या निर्माता जिनका टर्नओवर 12 लाख रूपए तक है या 100 किग्रा प्रतिदिन उत्पादन है, उन्हें खाद्य पंजीयन तथा जिनका टर्नओवर रू. 12 लाख से अधिक तथा उत्पादन 100 किग्रा से अधिक है, उन्हें खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत लायसेंस लेना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के पाए जाने पर रु. 25000 तथा बिना लायसेंस के कारोबार करना पाए जाने पर अधिकतम 10 लाख रु. अर्थदंड के भागी होंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि रेस्टोरेंट संचालक या खाद्य विक्रेता समोसा, कचौड़ी या अन्य खाद्य पदार्थ समाचार पत्र के पेपर में सर्व ना करें। नागरिकों को भी बताया जाए कि समाचार पत्र के पेपर की स्याही से कैंसर होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक/ऐसे खाद्य विक्रेता जो खाद्य पदार्थ जैसे समोसा एवं कचौड़ी को समाचार पत्र के पेपर पर सर्व करके बेचते है, उनसे ताकीद दी जाए कि कि वे न्यूजपेपर पर खाद्य पदार्थ सर्व ना करे। न्यूजपेपर पर सर्व किए जाने से उसकी स्याही का सेवन भी खाद्य पदार्थ के साथ करते है, जो कैंसर कारक होती है। इसके साथ ही सभी आम नागरिकों से भी अपील की जाए कि वे दुकानदार द्वारा न्यूजपेपर पर सर्व किए जाने पर न्यूजपेपर पर लेने से इंकार करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित समिति के सदस्य, अधिकारी और खाद्य विक्रेता उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई