नगर परिषद को उपयंत्री मिलते ही विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

नसीमखान

सांची। नगर परिषद में पिछले चार माह से रिक्त चल रहे उपयंत्री के पद पर अस्थायी व्यवस्था होते ही नगर के विकास कार्यों को गति मिलना शुरू हो गया है। पूर्व उपयंत्री के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था, जिसके चलते नगर के कई निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों ने लगातार नगरीय निकाय विभाग से पदस्थापना की मांग उठाई थी।
अंततः बाड़ी नगर परिषद में पदस्थ उपयंत्री राजेंद्र सिंह स्वर्णकार को सांची नगर परिषद में भी सप्ताह में दो दिन अस्थायी रूप से कार्य करने हेतु भेजा गया है। सोमवार को वे पहली बार सांची पहुंचे और नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता देखी और आवश्यक निर्देश दिए।
उपयंत्री के साथ परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम भी वार्ड क्रमांक 6 और 13 के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कई विकास कार्य उपयंत्री के अभाव में ठप पड़े थे, जिनमें अब तेजी आएगी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि वार्ड क्रमांक 13 में गीता भवन का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए आज स्थल निरीक्षण भी किया गया।
अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि उपयंत्री की नियुक्ति से नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और अब अधूरे कार्यों को शीघ्र गति मिलेगी।
इसी दौरान उपयंत्री राजेंद्र सिंह स्वर्णकार ने कहा कि “नगर में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पूर्व में स्वीकृत और लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़